फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में खाद संकट: किसानों ने सांसद से बताई समस्या, समितियों में नहीं माल; बाजार से महंगी DAP खरीदने को मजबूर

Mon, 07 Oct 2024 08:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में खाद संकट पर किसानों ने सांसद से समस्या बताई। समितियों में माल नहीं है। बाजार से महंगी DAP खरीदने को मजबूर हैं। 
विज्ञापन
डीएपी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी आगरा के पिनाहट समिति में डीएपी खाद नहीं मिलने से परेशान किसान महेश अरेले, विशाल अरेले रविवार को फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्हें खाद की समस्या से अवगत कराया। बताया कि पिनाहट, बाह, जैतपुर ब्लॉक में किसान आलू की फसल करते हैं। 

विज्ञापन


बुवाई के समय डीएपी खाद की जरूरत होती है, लेकिन समितियों पर जरूरत के मुताबिक खाद नहीं मिल पा रही है। किसान बाजार से महंगी खाद खरीदने को मजबूर हैं। वहीं, पिनाहट सहकारी समिति के सचिव राजेंद्र परिहार, राटौटी सचिव राघवेंद्र ने बताया कि गोदाम पर पहुंचने वाली खाद को किसानों को बांटा जा रहा है। 

समितियों पर डीएपी न मिलने से किसान परेशान

साधन सहकारी समिति सैंया, तेहरा, बिरहरू में डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। किसानों ने बताया कि समिति में डीएपी नहीं दी जा रही है। एनपीके खाद उपलब्ध कराई जाती है। डीएपी नहीं मिलने से किसान सरसों, आलू आदि की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें