फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहां ले जाएं फसल: किसान ने दी चेतवानी, खरीद केंद्र  नहीं खोले गए तो...कलेक्ट्रेट में भर देंगे मूंग

Wed, 09 Jul 2025 09:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मूंग की फसल बेचने के लिए किसान परेशान हैं। एमएसपी 8682 रुपये कुंतल है, लेकिन किसानों को बाजार में 6500 रुपये कुंतल का मूल्य मिल रहा है। 
 
विज्ञापन
किसान मूंग कटाई के लिए खेतों में
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में मूंग खरीद केंद्र नहीं खुलने से किसानों को उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा। मूंग का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 8682 रुपये कुंतल हैं। लेकिन मूंग खरीद केंद्र नहीं खुलने के कारण किसानों बाजार में 6500 रुपये में मूंग बेचनी पड़ रही है। नाराज किसानों ने 72 घंटे में मूंग खरीद केंद्र नहीं खुलने पर कलेक्ट्रेट में मूंग भरने का एलान किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ससुर की घिनौनी करतूत: बेडरूम में खुफिया कैमरा, पति ने भी रख दी ऐसी शर्त...जीते जी मर गई वो


 

किसानों ने मंगलवार को मूंग खरीद केंद्र खोलने में हो रही लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि मूंग किसानों को फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मंडियों में व्यापारी औने-पौने दाम पर खरीद कर रहे हैं। जिस वजह से किसानों को प्रति कुंतल 2000 से 2500 रुपये तक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP Weather: बरसात को लेकर नया अपडेट...आज से अगले दो दिन बारिश, रुला रही गर्मी से मिलेगी राहत


 
विज्ञापन

मूंग खरीद में पीसीयू की बजाय झांसी के एफपीओ से खरीद पर आपत्ति जताई। ज्ञापन में बटाई पर खेती करने वाले किसानों को बिना खसरा व खतौनी के खरीद का लाभ दिलाने की मांग भी की गई। ज्ञापन देने वालों में धीरज सिकरवार, भगवान सिंह, दाताराम लोधी, राम विहारी, राजीव ठाकुर, केशव पंडित, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें