फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लेखपालों की हड़ताल से किसान परेशान, अंश निर्धारण व नाम संशोधन अटके

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। लेखपालों की हड़ताल होने की वजह से किसानों और आम लोगों को विभिन्न राजस्व संबंधी कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेखपालों के अतिरिक्त प्रभार वाले 20 क्षेत्रों के अपने बस्ते जमा कर दिए जाने के कारण आईजीआरएस, संपूर्ण समाधान दिवस की शिकायतों, ईडब्ल्यूएस, आय, जाति, हैसियत और वारिस प्रमाणपत्र से जुड़े कार्य नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी किसानों को खतौनी में अंश निर्धारण और नाम संशोधन नहीं होने के कारण उठानी पड़ रही है। खतौनी में आवश्यक संशोधन न होने से किसानों को कृषि संबंधी कार्यों, विशेषकर खाद लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि तहसील क्षेत्र में कुल 63 लेखपाल क्षेत्र हैं, जिनमें 43 लेखपाल अपने मूल क्षेत्रों में राजस्व संबंधी कार्य कर रहे हैं। लेखपाल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाह ने बताया 27 सितंबर को लखनऊ में प्रदेश नेतृत्व की बैठक होनी है। प्रदेश संगठन के निर्देशों तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं किसान नेता भुवनेश्वर पाैनिया का कहना है लेखपालों की हड़ताल के कारण अंश निर्धारण के लिए परेशानी हो रही है। समय से खाद नहीं मिलने के कारण फसल बुवाई प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें