फतेहपुर सीकरी थाना परिसर में विभिन्न मामलों की अवैध शराब को नष्ट करते हुए
फतेहपुर सीकरी। ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने 29 अभियोगों से संबंधित 18,600 क्वार्टर (करीब 3720 लीटर) अवैध देसी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया। कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में की गई। नष्ट कराई गई शराब की कीमत लगभग 13 लाख रुपए बताई गई है। बृहस्पतिवार को थाना परिसर में गठित समिति की मौजूदगी में शराब को गड्ढा खुदवाकर नियमानुसार नष्ट कराया गया। इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा शैलेंद्र सिंह, आबकारी निरीक्षक प्रेमनारायण निर्जन आदि मौजूद रहे।