किरावली के गाँवजैंगारा में ग्रामिणों ने बंद की आवारा गाय एवँ नंदी दिनभर यात्र आ की बजह षसेबंद रहै
- फोटो : Agra Dehat
किरावली। विकास खंड अकोला के गांव जैंगारा के किसानों ने फसलें बर्बाद किए जाने से परेशान होकर घुमंतू पशुओं को पानी की टंकी परिसर में बंद कर दिया। शाम छह बजे से पशुओं को छोड़ा नहीं गया था।
किसानों ने बताया कि क्षेत्र में सौ से भी ज्यादा घुमंतू पशु मुसीबत बने हुए हैं। दिन-रात रखवाली के बाद भी इनसे फसलें बचाना मुश्किल हुआ है। हांकने पर ये पशु स्कूल के बाहर स्थित मैदान में चले जाते थे। बुधवार को वहां भाजपा की सभा के कारण घुमंतू पशु बार-बार हांकने के बाद भी खेतों में ही पहुंच जा रहे थे। इससे परेशान होकर इन्हें हांककर जलनिगम की बनी टंकी के परिसर में बंद कर दिया गया।
किसानों ने बकाया कि मंगलवार को सांसद के भाई प्रमोद चाहर के साथ जाकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया गया था। जिसमें गोशाला निर्माण कराकर घुमंतू पशुओं की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई थी, लेकिन अधिकारी किसानों की समस्या पर ध्यान ही नहीं दे रहे हैं। मामले में एसडीएम किरावली अनिल कुमार ने बताया कि वे खंड विकास अधिकारी से कहकर इन पशुओं को गोशाला में पहुंचाने की व्यवस्था करवाएंगे।