फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। गांव पदमनेर निवासी किसान की शनिवार की सुबह खेत पर तबियत खराब हो गई। परिजन स्थानीय चिकित्सक को दिखाने के बाद आगरा ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजन किसी जहरीले कीड़े के काटने से मौत की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना किशनी के कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव पदमनेर निवासी 22 वर्षीय रवि कुमार शनिवार की सुबह खेत पर गया था। वह खेत पर काम कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। आसपास खेत में काम कर रहे अन्य किसानों ने वहां आकर हालत देखी और परिजनों को सूचना दी। खेत पर पहुंचे परिजन इलाज के लिए आगरा ले गए। वहां एक अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब 10:30 बजे रवि की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें