फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खुद को गोली से उड़ाया

Thu, 07 May 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
निबोहरा के गांव अमूकापुरा में आलू की फसल में भारी घाटा होने पर डिप्रेशन में आए किसान गिर्राज सिंह ने बुधवार की सुबह तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले पहुंचे तब तक  उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घरवालों के अनुसार, गिर्राज सिंह (50) ने तकरीबन 35 बीघा खेत में आलू की फसल की थी। बारिश और ओलों से फसल को भारी नुकसान पहुंचा। जो आलू बचा था, उसे बेचकर लागत निकल जाने की उम्मीद थी। घरवालों ने बताया कि पिछले दिनों पांच गाड़ी आलू बेचने के लिए मुंबई की मंडी में भेजा था, लेकिन आलू उम्दा नहीं होने के चलते उसके अच्छे दाम नहीं मिल सके। उस पर साहूकारों का तकरीबन आठ लाख रुपये का कर्ज भी था। इसके कारण गिर्राज डिप्रेशन में आ गए। दो दिन से वह घरवालों से भी कम ही बातचीत कर रहे थे। बुधवार की सुबह उन्होंने कमरे में जाकर तमंचे से कनपटी पर गोली मार ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर तहसीलदार फतेहाबाद और एसओ निबोहरा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि आत्महत्या की वजह की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गिर्राज की मौत से घर में कोहराम मच गया। दो लड़के और पांच पुत्रियां हैं। केवल दो बेटियों की शादी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें