फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामुन के पेड़ पर लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मई निवासी एक किसान का शव बृहस्पतिवार शाम एक जामुन के पेड़ पर लटका मिला। परिजनों की ओर से घिरोर के रहने वाले कुछ लोगों पर संदेह जताया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मई निवासी 45 वर्षीय शेर सिंह बृहस्पतिवार सुबह घर से निकले थे। शाम के समय उनका शव घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर लगे एक जामुन के पेड़ पर लटकता मिला। जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए, कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ से उतरवाया गया। शेर सिंह के बेटे ने बताया कि घिरोर के रहने वाले कुछ लोगों ने उसके पिता से जमीन का इकरार नामा महज पांच हजार रुपये में करा लिया था। बृहस्पतिवार को दोनों लोग पिता को घर से लेकर गए थे। उसने उन लोगों पर शक जाहिर किया है। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें