फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल हुए किसान ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में नगला जुला के पास छह जून को बाइक की टक्कर से घायल किसान ने दम तोड़ दिया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा था। शनिवार को पुत्र ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी 48 वर्षीय किसान श्याम लाल छह जून को साइकिल से खेत से घर लौट रहे थे। मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से सैफई रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान श्याम लाल ने दम तोड़ दिया। इटावा में पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के पुत्र मनोज की ओर से कोतवाली में बाइक चालक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस बाइक स्वामी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें