आगरा। किसानों को डिजिटल पहचान दिलाने के लिए फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इसके बनने से किसानों को योजनाओं को लाभ लेने में आसानी होगी लेकिन रजिस्ट्रेशन कराने में प्रदेश में आगरा का स्थान 21 वां हैं।
जिले में कुल 384623 किसानों का लक्ष्य है। इनमें से करीब 227697 किसानों की आईडी बन चुकी है। 14195 की प्रक्रिया में है। करीब 34 प्रतिशत किसान अभी शेष हैं। वह रजिस्ट्रेशन के लिए सीएससी, स्वयं, कृषि विभाग के कैंप व विभाग के सहायकों की सहायता ले सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि फैमिली आई बनने से किसानों को अनेक लाभ होंगे। उनकी कुल कृषि योग्य भूमि की आईडी पर ही जानकारी एकत्रित हो जाएगी। खाद, बीज आदि लेने में सुविधा होगी। उन्हें अलग-अलग खेतों के प्रपत्र नहीं लगाने हाेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ आईडी से मिल सकेगा। किसानों को जागरूक कर, कैंप लगाकर व सहायकों के माध्यम से जल्द ही जनपद के सौ फीसदी किसानों की फैमिली आईडी बनाई जाएंगी।