फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कन्वेंशन सेंटर के लिए एडीए को कंसलटेंट की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। अटलपुरम में प्रस्तावित कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन और थीम के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) को कंसलटेंट की तलाश है। इसके लिए टेंडर जारी किया है। करीब 10 एकड़ में कन्वेंशन सेंटर, होटल व अन्य सुविधाएं विकसित होंगी।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी में लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर की कमी महसूस हो रही है। जिसे पूरा करने के लिए एडीए ने 2022 में एत्मादपुर मदरा में 70 हजार वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की थी। मैसर्स सिक्का एसोसिएट ने थीम और मॉडल तैयार किया था। अब यह जमीन एडीए नीलाम करेगा। एत्मादपुर मदरा की जगह ककुआ और भांडई में विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप में कन्वेंशन सेंटर बनेगा। इसके लिए एडीए ने कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर निकाल दिया है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि कन्वेंशन सेंटर के साथ अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। अटलपुरम में नए सिरे से कन्वेंशन सेंटर का मॉडल तैयार करने की कवायद हो रही है। इसका निर्माण तीसरे चरण में होगा। अटलपुरम में पहला और दूसरा चरण लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें