फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहे किसान की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर नवीगंज में बुधवार की देर शाम खेत पर काम कर रहे एक किसान की हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना बेवर क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी छविनाथ सिंह (50 वर्ष) बुधवार की शाम पत्नी के साथ मक्का के खेत में भुट्टा तोड़ रहे थे। देरशाम उनकी तबीयत खराब होने पर वह खेत में ही बेहोश हो गए। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। परिवार के लोग पहुंच गए और छविनाथ को जिला अस्पताल लाए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छविनाथ के भाई देवकीनंदन ने थाना बेवर में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें