फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी कुरावली मार्ग पर सड़क हादसे में एक किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली मार्ग पर बुधवार की देर शाम पैदल जा रहे किसान करन सिंह (45) को गांव अंजनी के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह कोल्ड में आलू रखवाने के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन

थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अडूपुर निवासी करन सिंह बुधवार को गांव अंजनी के पास स्थित एक कोल्ड स्टोरेज में आलू रखवाने के लिए आया था। शाम करीब आठ बजे आलू रखवाने के बाद वह पैदल ही घर की ओर जा रहा था। कोल्ड से कुछ दूरी पर पीछे से आ रहे किसी वाहन ने किसान को टक्कर मार दी। हादसे में करन सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच चालक वाहन को लेकर वहां से भाग चुका था। कोई भी वाहन की पहचान नहीं कर सका। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें