फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में कुंडी में डूबे किसान की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव हिरौली स्थित खेत पर पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में सबमर्सिबल की कुंडी में डूबने से मौत हो गई। परिजन ने इसे हादसा बताया। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव हिरौली निवासी 52 वर्षीय किसान राजेंद्र सिंह शनिवार की शाम घर से खाना खाने के बाद खेत में फसल को पानी लगाने के लिए गए थे। सबमर्सिबल चालू करने के बाद वह पानी पीने चले गए। इस बीच बिजली चली गई, जब दोबारा आई तो पास ही खेत में काम रहा एक किसान सबमर्सिबल चालू करने के लिए गया तो देखा कि कुंडी में राजेंद्र सिंह का शव पड़ा हुआ है।
इसकी जानकारी किसान के परिजन को दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। परिजन ने बताया कि राजेंद्र को कभी-कभी दौरा पड़ते थे। शायद इसी वजह से कुंडी में गिरकर उनकी मौत हुई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें