फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव खिदरपुर में एक झोपड़ी में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव खिदरपुर में रविवार की सुबह झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आकर तीन भैंस झुलस गईं। इसमें एक की मौत हो गई, आग को दमकल कर्मियों ने बुुुझाया। लेखपाल ने रिपोर्ट बनाई है।
विज्ञापन

अवधेश भुर्जी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। घर के पास ही झोपड़ी में पशुओं को बांधता था। रविवार की सुबह करीब 11 बजे किसी कारण झोपड़ी में आग लग गई। इससे वहां बंधी तीन भैंस झुलस गईं, जिनमें से एक भैंस ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया। तब तक झोपड़ी में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। ग्राम प्रधान द्वारा हादसे की सूचना एसडीएम जयप्रकाश को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें