फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर बन गया काल: खाई में इस कदर पलटा, नीचे दबा तड़पता रहा किसान; लाश की हालत देख कांप गए घरवाले

Mon, 06 Jul 2026 08:39 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के खैरगढ़ थाना क्षेत्र के जरौली गांव में खेत जोतने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने खाई में पलटा ट्रैक्टर और उसके नीचे दबा शव देखा, जिससे परिवार और गांव में शोक फैल गया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर बन गया काल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव जरौली में खेत जोतने जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक परविंदर कुमार अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन




ये भी पढ़ें -  यूपी में एक और पति का कत्ल: शराब की लत, पिटाई, गुस्सा और हत्या, लाश बाथरूम में दफनाने से फर्श कराने तक की कहानी
विज्ञापन

 

देर रात ट्रैक्टर लेकर जुताई करने निकला था टिंकू 
जानकारी के अनुसार, गांव जरौली निवासी श्याम पाल उर्फ टिंकू पुत्र राजाराम रविवार देर रात करीब 11 बजे अपने ट्रैक्टर (पंजीकरण संख्या यूपी 83 बी 7561) से खेत जोतने के लिए निकले थे। गांव के कच्चे चक रोड पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -  UP में हादसा: दवा लेने गए धनीराम और अनिल को मिली मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर; दोनों के खून से लाल हुई काली सड़क
 

सुबह खाई में पलटा मिला ट्रैक्टर 
सोमवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर खाई में पलटे ट्रैक्टर पर पड़ी। पास जाकर देखने पर किसान ट्रैक्टर के नीचे दबा दिखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाकर किसान के शव को बाहर निकाला गया घटना की सूचना पर थाना खैरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।

ये भी पढ़ें -  खीर में ही क्यों दी मौत की गोलियां: कत्ल से बाथरूम में दफनाने तक; रूबी के खाैफनाक इरादों से अंजान था सुरेंद्र
 
विज्ञापन

किसान की मौत से परिवार में छाया मातम
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्री सौम्या और 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण को छोड़ गए हैं। किसान की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -   आगरा में दंपती की दर्दनाक माैत: कूलर से फैला करंट, पति-पत्नी की गई जान; सुबह कमरे में मिली दोनों की लाश
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें