फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में सनक की इंतहा: प्रेमिका ने शादी से किया मना, तो घर में घुसा प्रेमी; ऐसा कांड किया; तलाश में जुटी पुलिस

Mon, 06 Jul 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के पिनाहट में शादी से इनकार से नाराज प्रेमी घर में घुसा और 13 वर्षीय किशोर की गर्दन पर चाकू रखकर उसका अपहरण कर ले गया। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जबकि पुलिस की तीन टीमें आरोपी और किशोर की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
Dhirendra Singh - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पिनाहट कस्बे के एक मोहल्ले में प्रेमिका से शादी की जिद पर अड़े प्रेमी ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। रविवार सुबह युवती के घर में चाकू लेकर घुस गया। घर में मौजूद महिलाओं से अभद्रता की। जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती के 13 साल के भाई की गर्दन पर चाकू लगाकर अगवा कर ले गया। किशोर की बहनों और मां ने पीछा किया। मगर प्रेमी अपने साथी के साथ बाइक से उसे ले भागा। घटना की जानकारी पर पुलिस की तीन टीमें किशोर की तलाश में लगी हैं। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।
विज्ञापन


Trending Videos

कस्बा पिनाहट के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बेटी से क्षेत्र का मौसिम खान काफी समय से शादी की जिद पर अड़ा है। वह उससे बेटी की शादी नहीं करना चाहते हैं। एक साल पहले परिवार के लोगों के बीच पंचायत भी हुई। मगर इन्कार कर दिया। अब फिर से वो दबाव बना रहा था। बेटी के रिश्ते की बात कहीं और चल रही है। इसकी जानकारी मौसिम को हो गई। इससे वो नाराज था।

वह रविवार को बड़े बेटे के साथ मंडी गए थे। घर पर 13 साल का बेटा, दोनों बेटियां और पत्नी ही थीं। सुबह तकरीबन 10:30 बजे मौसिम जबरन घर में घुस गया। बेटियों और पत्नी के विरोध करने पर चाकू निकाल लिया। तीनों से आरोपी ने अभद्रता की। विरोध पर जान से मारने की धमकी देने लगा। शादी का दबाव भी बनाया। युवती की मां ने मना कर दिया। इससे नाराज होकर मौसिम ने युवती के 13 वर्षीय भाई को पकड़ लिया। उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया।

महिलाओं के विरोध करने पर उसकी गर्दन काटने की धमकी देने लगा। इसके बाद घर के बाहर निकल आया। महिलाओं का शोर सुनकर पड़ोस की महिलाएं भी आ गईं। मगर आरोपी के हाथ में चाकू देखकर कोई कुछ नहीं कर सका। बाद में आरोपी पैदल ही बेटे को 500 मीटर दूर घर से गली के बाहर ले आया। उसका साथी बाइक स्टार्ट करके खड़ा हुआ था। वह उसके साथ बेटे को बैठाने के बाद भाग गया।

 

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
घटना की जानकारी पर अन्य परिजन भी आ गए। बेटे की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। मामले में पिनाहट थाने में आरोपी मौसिम खान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है। अगवा किशोर को मुक्त कराने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। घटना मोहल्ले में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई हैं। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि आरोपी के साथ और कौन था।

 

पूर्व में हो चुकी है पंचायत
आरोपी प्रेमी और प्रेमिका एक ही समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। निकाह के लिए एक वर्ष पूर्व दोनों परिवारों की पंचायत हुई थी। पंचायत में फैसला लिया गया कि निकाह नहीं हो सकता है। युवक-युवती एक-दूसरे से नहीं मिलेंगे। मगर युवक नहीं माना। वह लगातार युवती से मिलने जा रहा था।

 
विज्ञापन

युवती के भाई की तलाश में जुटी हैं टीमें
डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि युवती के परिजन की तहरीर पर आरोपी मौसिम खान के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी और युवती के भाई को मुक्त कराने के लिए तीन टीमें बनाई हैं। टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें