देर रात ट्रैक्टर लेकर जुताई करने निकला था टिंकू
जानकारी के अनुसार, गांव जरौली निवासी श्याम पाल उर्फ टिंकू पुत्र राजाराम रविवार देर रात करीब 11 बजे अपने ट्रैक्टर (पंजीकरण संख्या यूपी 83 बी 7561) से खेत जोतने के लिए निकले थे। गांव के कच्चे चक रोड पर अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें - UP में हादसा: दवा लेने गए धनीराम और अनिल को मिली मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर; दोनों के खून से लाल हुई काली सड़क
सुबह खाई में पलटा मिला ट्रैक्टर
सोमवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों की नजर खाई में पलटे ट्रैक्टर पर पड़ी। पास जाकर देखने पर किसान ट्रैक्टर के नीचे दबा दिखा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाकर किसान के शव को बाहर निकाला गया घटना की सूचना पर थाना खैरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।
ये भी पढ़ें - खीर में ही क्यों दी मौत की गोलियां: कत्ल से बाथरूम में दफनाने तक; रूबी के खाैफनाक इरादों से अंजान था सुरेंद्र
किसान की मौत से परिवार में छाया मातम
हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 15 वर्षीय पुत्री सौम्या और 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण को छोड़ गए हैं। किसान की असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें - आगरा में दंपती की दर्दनाक माैत: कूलर से फैला करंट, पति-पत्नी की गई जान; सुबह कमरे में मिली दोनों की लाश