फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: मेहंदीपुर बालाजी जा रहा था परिवार, तभी कार पर चलने लगीं गोलियां; मचा हड़कंप

Mon, 14 Aug 2023 10:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

परिवार के लोग कार से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी जानलेवा हमला हुआ। बाइक सवार बदमाशों ने कार पर गोलियां चलाईं और मौके से भाग निकले। 
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर-4 का एक परिवार रविवार की शाम मेहंदीपुर बालाजी जा रहा था। किरावली के भरंंगरपुर गांव के समीप बच्चों को लघुशंका कराने के लिए कार रोकने पर किसी ने कार पर गोलियां चला दीं। सूचना पर पहुंची पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संभल कर करें एटीएम का इस्तेमाल: पुलिस के हत्थे चढ़ा ऐसा गैंग, मशीन में गड़बडी कर करता था खाता खाली

Trending Videos

रविवार शाम की घटना 

सेक्टर-4 निवासी रवि कुमार (35) ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी बबली, 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक और 4 वर्षीय अभिषेक के साथ कार से पूजन करने राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी जा रहे थे। रविवार की शाम करीब पांच बजे किरावली के गांव भरंगरपुर के पास हाईवे किनारे कार खड़ी कर बच्चों को पेशाब कराने उतरे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने उनकी कार पर गोलियां चलाईं।

ये भी पढ़ें - Agra Metro: दूसरे कॉरिडोर के लिए कालिंदी विहार में बनेगा डिपो, मार्किंग के बाद निर्माण कार्य होगा शुरू
विज्ञापन

भाग गए हमलावर

 इसके बाद भाग निकले। थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 

ये भी पढ़ें - Independence Day 2023: क्रांतिकारी चन्द्रभाल जौहरी की कहानी, अंग्रेजों ने जेल में दिया था धीमा जहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें