फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा कारोबारी का परिवार मिला: तीन माह पूर्व हुए थे लापता, कार से गये थे नैनीताल; गुजरात में मिले घर के 6 सदस्य

Tue, 08 Aug 2023 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दवा कारोबारी निजी कार से पत्नी, बेटा-बेटी, बहू और एक साल के नाती के साथ नैनीताल घूमने के लिए गए थे। 23 अप्रैल को आगरा वापस आए। निजी कार घर पर खड़ी की और फिर टैक्सी करके जयपुर चले गए। इसके बाद से ये पूरा परिवार लापता हो गया था। पुलिस ने इस परिवार को खोज निकाला है। 
 
विज्ञापन
दवा कारोबारी का परिवार मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांस यमुना के श्रीनगर काॅलोनी निवासी दवा कारोबारी राजेश शर्मा और उनकी पत्नी, बेटे, बहू, बेटी व नाती मिल गए हैं। वह जयपुर के बाद गुजरात के भावनगर चले गए थे। उनकी बरामदगी के लिए एक टीम लगी हुई थी। 

विज्ञापन

घूमने गए थे नैनीताल 

राजेश शर्मा (50), पत्नी सीमा शर्मा (45), बेटे अभिषेक (25), पुत्र वधू ऊषा (25), बेटी काव्या (22) और एक साल के नाती विनायक के साथ 15 अप्रैल को नैनीताल गए थे। 23 अप्रैल को लौटे, गाड़ी खड़ी कर तुरंत निजी गाड़ी से जयपुर चले गए। इसके बाद से लापता हो गए थे। राजेश शर्मा के फिरोजाबाद में रहने वाले भाई रमाकांत शर्मा ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 

ये भी पढ़ें - UP: घर में बहू थी अकेली और ससुर की डोल गई नीयत..., पार कर दीं बेशर्मी की हदें; पति ने भी उसे ही दी ये सजा

भाई से हुई थी बात 

उन्होंने पुलिस को बताया था कि 23 अप्रैल को भाई से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि बरेली पहुंच गए हैं। जल्दी घर आ जाएंगे। मगर, सुबह तक नहीं आए। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए। इस पर पुलिस आयुक्त से शिकायत की थी। 

ये भी पढ़ें - स्मार्ट चाबी का कमाल: लिफ्ट लेकर बदमाशों ने लूटी कार, पर भूल गए ये जबरदस्त फीचर; एक किमी ही दौड़ा सके

तलाश में जुटी थी पुलिस टीम 

पुलिस आयुक्त डॉ प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि कारोबारी की तलाश में टीम को लगाया गया था। पुलिस को उनके गुजरात में रहने की जानकारी मिली थी। भावनगर में कारोबारी परिवार सहित एक घर में रह रहे थे। उन तक पुलिस पहुंच गई। अब उन्हें आगरा लेकर आया जाएगा। उनसे वहां रहने का कारण पूछा जाएगा। उनके लापता होने के बाद कई व्यापारियों ने उन पर देनदारी होने की बात कही थी।

ये भी पढ़ें - बर्थडे पार्टी ने पहुंचाया अस्पताल: होटल में खाना और मस्ती, फिर पार्किंग में कर बैठे ये गलती; जमकर हुई पिटाई
विज्ञापन

अपहरण नहीं हुआ

दवा व्यापारी के लापता होने के बाद से पुलिस यही आशंका जता रही थी कि उनका अपहरण नहीं हुआ है, वह अपनी मर्जी से गए हैं। मोबाइल स्विच ऑफ थे। वो भाई के परिवार से भी संपर्क नहीं कर रहे थे। व्यापारी के लापता होने के बाद कई और लोग सामने आए थे, जिन्होंने यही बताया था कि व्यापार का काफी पैसा है उनके पास है। लोगों ने पुलिस से भी संपर्क किया था। अब व्यापारी से पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि आखिर वह क्यों गए थे?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें