यहां का है मामला
कस्बे में मारहरा रोड स्थित ईदगाह के पास अनुसूचित जाति का पवन कुमार रहता है। तीन साल पहले दूसरे समुदाय की पड़ोसी युवती रूबी और उसने दिल्ली जाकर आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद से हम लोग सामान्य रूप से रहने लगे। लेकिन अब पत्नी के परिवारीजन मुझ पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। 27 जुलाई 2023 को धर्म बदलने की बात से इन्कार करने पर घर में घुसकर मेरे व मेरी पत्नी के साथ अभद्रता और पिटाई की।
ये भी पढ़ें - हैवान पिता: दामाद को फंसाने के लिए बेटी को जिंदा जला दिया...अब परिजन के साथ गांववाले भी कर रहे नफरत
एसएसपी से मिला पीड़ित
पीड़ित ने बताया कि घटना की शिकायत थाने पहुंचकर पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह से मिला। उन्होंने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए आदेशित किया। उनके आदेश पर मुबीन खान, राजउद्दीन, शहरुउद्दीन, रियासत अली, अमीनुद्दीन, अमन, नूरबानो, सना, सभा, रुखसाना, फराना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की जा रही है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सभी पहलुओं पर मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP Crime: 'कमरे में घुसकर जेठ करता है गंदी हरकतें, जेठानी भी देती साथ' पुलिस को आपबीती बताकर रो पड़ी पीड़िता