भरतपुर के कुम्हेर थाने में कमला नगर (आगरा) के एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने निवेश के नाम पर 45 लाख रुपये ले लिए। एक महीने में लाैटाने का वादा किया। मांगने पर धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मगर, सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा लिखा गया।
टालमटोल करती रही पुलिस
आरोपियों ने एक महीने में लाैटाने का वादा किया था। मगर, समय पूरा होने पर टालमटोल करने लगे। दबाव डालने पर निधि अग्रवाल ने चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर वापस हो गया। देवेंद्र खंडेलवाल ने बताया कि वह रकम मांगने के लिए आरोपियों के घर गए। मगर, वापस करने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
मामले में कोर्ट के आदेश पर 24 अक्तूबर को मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में थानाधिकारी ने बताया कि निखिल अग्रवाल, उनकी पत्नी निधि अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल और नितिन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है। पड़ताल के लिए टीम आगरा भी गई थी।
ये भी पढ़ें - UP: फर्जी एसआईटी के गुर्गे नहीं पकड़ में नहीं आए, खाली हाथ लौटी पुलिस टीम; शिक्षा विभाग के बाबू से की थी ठगी
चाैकी पर हो गया था समझाैता
थानाध्यक्ष कमला नगर ने बताया कि 15 अगस्त का मामला चाैकी पर आया था। नितिन अग्रवाल और देवेंद्र खंडेलवाल के बीच रुपयों के लेन-देन पर विवाद हुआ था। मारपीट हो गई थी। बाद में संभ्रांत लोगों ने समझाैता करा दिया था। दोनों ने समझाैता पत्र लिखकर दिया था।