एक आरोपी की नोएडा मिली लोकेशन
चर्चा है कि दूसरे बाबू से भी 60 हजार रुपये वसूले गए थे। 29 अक्तूबर को विभागीय लोगों को जानकारी होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। लिपिक से 31 अक्तूबर को तहरीर ली गई। एक आरोपी साैरभ अरोड़ा के नाम का पता चला। उसकी लोकेशन नोएडा थी। टीम गई लेकिन वो नहीं मिला। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जांच में मामला ब्लैकमेलिंग का निकला है। इस पर पीड़ित से दोबारा तहरीर ली। इसी गिरोह ने फिरोजाबाद में भी ठगी की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। जल्द सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें - स्मॉग की चपेपट में आगरा: ताज एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनें देरी से पहुंचीं, सुबह रेंगते हुए चले वाहन