फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'महक अरोरा' से दोस्ती: फेसबुक से हुई पहचान, खौफनाक इरादों से अंजान था युवक; इस तरह गवां बैठा 11 लाख रुपये

Fri, 19 Jun 2026 12:03 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फेसबुक पर 'महक अरोरा' नाम की फर्जी महिला प्रोफाइल से दोस्ती कर ठगों ने युवक को क्रिप्टो करेंसी में निवेश का लालच दिया। 30 फीसदी मुनाफे का वादा कर अलग-अलग खातों में 11 लाख रुपये जमा करवाने के बाद आरोपी संपर्क तोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर एक फर्जी महिला आईडी का इस्तेमाल कर एक युवक से 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने युवक को क्रिप्टो करेंसी में निवेश पर लाभ का लालच दिया था। पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने उससे संपर्क तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  भाभी से प्यार: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत


बेलनगंज के भैरो नाला निवासी सचिन शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनके फेसबुक खाते पर महक अरोरा नाम से एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और व्हाट्सएप नंबरों का आदान-प्रदान हुआ। ठग ने दोस्ती कर उन्हें भरोसे में लिया और खुद को क्रिप्टो करेंसी निवेश का विशेषज्ञ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: शादी से पहले इस हद तक गिर गई दुल्हन...फर्जी शादी, झूठे दस्तावेज; दूल्हे को भी पहुंचवा दिया जेल


उसने कहा कि कंपनी से जुड़कर निवेश करने पर कुछ ही कमीशन देकर भारी लाभ कमाया जा सकता है। ठग ने 30 फीसदी कमीशन का वादा कर निवेश करवाना शुरू किया। सचिन ने कई बार में अलग-अलग खातों में कुल 11 लाख रुपये ट्रांसफर किए। जब सचिन ने अपने मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बंद कर दिया और उससे संपर्क तोड़ दिया। एडीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें -   

1- 
CA Result: न कोचिंग की दौड़, न शॉर्टकट; ऑनलाइन पढ़ाई और सेल्फ स्टडी से सीए परीक्षा में चमके उत्कर्ष
2-  LPG Subsidy New Rule: एलपीजी उपभोक्ता 30 जून से पहले कर लें ये एक काम, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी
3-   आत्मनिर्भरता नई उड़ान: आगरा की 36,655 महिलाएं बनीं 'लखपति दीदी', कुटीर उद्योगों से बदल रही तकदीर
4-  UP: गोवर्धन के राधाकुंड में नहाते समय डूबा 19 वर्षीय युवक, दोस्तों के सामने चली गई जान





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें