फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खेल: असली जैसा जन्म प्रमाणपत्र देख अफसर भी रह गए दंग, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Thu, 09 Nov 2023 05:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

असली की तरह दिखने वाला फर्जी जन्म प्रमाणपत्र देख अधिकारी भी हैरान हैं। ये प्रमाणपत्र तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
fake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर कस्बे में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने का मामला सामने आया। अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के ग्राम हत्सारी का एक प्रमाणपत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिम्मेदारों ने इसे फर्जी तो बता दिया, लेकिन इसे जारी करने वालों पर कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साधे बैठे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जन्म प्रमाणपत्र 
गांव हत्सारी के पियूष का एक जन्म प्रमाणपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पियूष का जन्म 15 जून 2016 अंकित किया गया है। प्रमाणपत्र 5 जुलाई 2023 को अलीगंज की सीएचसी से जारी हुआ दिखाया गया है। दरअसल, कस्बे में डाकघर के पास फोटोस्टेट की कुछ दुकानों में एक फर्जी वेबसाइट के जरिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाए जा रहे हैं। इसमें बिना किसी जांच-पड़ताल के पांच मिनट में प्रमाणपत्र निकालकर दे दिया जाता है।


ये बोले ग्राम विकास अधिकारी 
अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बताया इस तरीके का प्रमाणपत्र यहां से जारी नहीं हुआ है। वहीं हत्सारी ग्राम पंचायत पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी विवेक वर्मा ने बताया ऐसे जन्म प्रमाण हमारे यहां नहीं बनाए जाते हैं। नियमानुसार जन्म प्रमाणपत्र बनने में 15 से 20 दिनों का समय लग जाता है। यह प्रमाणपत्र फर्जी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें