फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: पुलिस ने शातिर लुटेरे को किया गिरफ्तार, सराफा व्यापारी से की थी लूट; तीन साथी पहले ही पकड़े गए

Thu, 09 Nov 2023 03:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरे ने सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इसके तीन साथी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। 
 
विज्ञापन
भोगांव थाना, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। इसने सराफा व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तीन लुटेरों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बृहस्पतिवार को चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूट का कुछ सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


कबीरगंज निवासी सराफा व्यापारी कमलेश कुमार 9 सितंबर को बाइक को बैग पर लटका कर दुकान पर जा रहा था। तभी एक बाइक सवार लुटेरे उसका थैला छीन कर ले गए थे। इसमें जेवर, दुकान की चाबी आदि रखे हुए थे। उक्त घटना में पुलिस अभी बबलू यादव निवासी राजा का बाग और सुबोध निवासी नगला बिके किशनी को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बुधवार को तीसरे लुटेरे विपिन पांडेय निवासी कमलपुर किशनी को पुलिस ने जेल भेजा है। 

सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि लूटकांड में चौथा आरोपी जीतू उर्फ अजीत कुमार निवासी वंशीगोहरा को भोगांव रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटी गई एक सोने की अंगूठी और कुछ नकदी बरामद हुई। प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें