फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से उठ नहीं रहा, सड़कों पर बिखरा कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हर घर से कचरा लेने की डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना ठप होने के बाद शहर की सड़कों, चौराहों और गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। घरों का कचरा डस्टबिन और डलाबघरों के आसपास जमा हो रहा है। नालों और सड़कों के किनारे भी डम्प हो रहा है। स्वच्छ भारत मिशन की रैंकिंग 20 नवंबर को आनी है। शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर ऐसी ढिलाई पर पार्षदों से लेकर आम लोग परेशान हैं। वहीं नगर स्वास्थ्य अधिकारी कागजों पर सफाई के दावे कर रहे हैं। इनकी पोल हर सोमवार को मेयर को बोलो कार्यक्रम में खुल रही है।
विज्ञापन

यह बरती जा रही लापरवाही
- घर घर से कूड़ा लेने नहीं पहुंच रहे वाहन
- संकरी गलियों में हथ के ठेले नहीं पहुंच रहे
- डलाबघरों से हर दिन नहीं उठ रहा कचरा
- डलाबघरों से ट्रांसफर स्टेशन नहीं जा रहा कूड़ा
- ट्रांसफर स्टेशन से कॉम्पेक्टर का नहीं हो रहा उपयोग
- नालों में पहुंच रही चमड़े की कतरन कर रही चोक
- छोटी नालियों, नालों में पॉलिथीन का कचरा फेंक रहे
- डस्टबिन, डलाबघरों में कचरा जलाकर निस्तारण
शिकायत कर थक चुके
वार्ड में केवल मुख्य सड़क से कू ड़ा लेने के लिए गाड़ी निकल जाती है। गलियों में नहीं पहुंचती। डलाबघरों और सड़क किनारे क चरे के ढेर लगे हैं। हम शिकायतें कर थक चुके हैं। -मिथिलेश, पार्षद, टेढ़ी बगिया
नहीं आ रहे कूड़ा वाहन
डोर-टू-डोर के लिए वाहन ही नहीं आ रहे। सड़क पर कचरा फेंक रहे हैं, जिसे उठाने के लिए चार से पांच दिन कोई आता नहीं। सेनेटरी इंस्पेक्टर निरीक्षण पर निकलते नहीं। -राहुल चौधरी, पार्षद, आजमपाड़ा
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था में सुधार लाएं
नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहा है कि सफाई व्यवस्था में सुधार लाएं। दिवाली के पहले से लगातार शिकायतें मिल रही हैं। स्वच्छ भारत की रैंकिंग में हम देश में टॉप 10 शहरों में आना चाहते हैं इसलिए गंभीरता से काम करें। जो कर्मचारी काम नहीं कर रहे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें या खुद पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। -नवीन जैन, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें