फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की। इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हुई बर्बरता पर नाराजगी जताई गई। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष जय प्रकाश चौहान के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि बांग्लादेश में हुई हिंसा में हिंदुओं के साथ बर्बरता की गई। दुर्गा पूजा के दौरान हिंदुओं की निर्मम हत्या कर नरसंहार किया गया। हिंदुओं की मां दुर्गा की प्रतिमाओं को भी तोड़ा गया, जिससे हिंदू संगठन आक्रोशित हैं। हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। सरकार से आग्रह किया है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सजा दिलवाने का कार्य करें। इस दौरान सीओ सिटी अभय नारायण पुलिसबल के साथ मौजूद रहे। ज्ञापन देने वालों में हैप्पी भादौरिया, संजीव गुप्ता, उपदेश सिंह, सोनू सिंह, प्रमोद संखवार, अनु चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें