फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बांके बिहारी के दर्शन करने जाएंगी दीप्ति शर्मा, पूरा परिवार होगा साथ; भाई ने दी ये जानकारी

Mon, 10 Nov 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

किक्रेटर दीप्ति शर्मा के आगरा आने के बाद उनका पूरा परिवार बांके बिहारी मंदिर में पूजन करने के लिए जाएगा। दीप्ति की भाई ने बताया कि वे 13 नवंबर को आगरा आएंगी। व्यस्तता की वजह से देरी हो रही है।
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा और उनकी मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के नगर आगमन की तैयारियां हो रही हैं। परिवार और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। दीप्ति के भाई सुमित शर्मा ने बताया कि बहन के आगरा आने के बाद पूरा परिवार वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाएगा।
विज्ञापन


पूजा की तिथि दीप्ति के घर पहुंचने के बाद तय की जाएगी। सुमित शर्मा ने बताया कि वर्ल्ड कप के बाद टीम की ज्यादातर खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट चुकी हैं। दीप्ति के कार्यक्रम और व्यस्तता की वजह से उनके आगमन में थोड़ी देरी हो रही है। फिलहाल वह 13 नवंबर को आगरा आ सकती हैं। विभिन्न खेल संस्थाएं और प्रशंसक स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं दीप्ति
विश्वकप विजेता स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन किया और भस्म आरती में शामिल हुईं। कई श्रद्धालुओं ने उन्हें पहचान लिया। दीप्ति से लोगों ने मुलाकात कर फोटो भी खिंचवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें