फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जीजा न कर पाए घर की रखवाली...नेपाल गया था पूरा परिवार, पीछे से हो गया ऐसा कांड; छूटे पसीने

Mon, 10 Nov 2025 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जीजा की देखरेख में मकान छोड़कर महिला को परिवार के साथ नेपाल जाना भारी पड़ गया। चोरों ने ताले तोड़कर घर से 5 लाख रुपये और गहने चोरी कर लिए। 
विज्ञापन
चोर (सांकेतिक) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सदर थाना क्षेत्र में चोरों ने बंद मकान ताला तोड़कर अलमारी में रखे 5 लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित ड्यूटी पर और उनके परिजन नेपाल गए थे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


मोहन सिंह मार्ग उखर्रा निवासी सोहन सिंह ने केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनके साथ उनकी साली नीतू रहती हैं। 10 दिन पहले वह अन्य परिजनों के साथ नेपाल गई थीं। मकान की देखरेख वह कर रहे थे। शुक्रवार शाम को 5 बजे वह भी ड्यूटी करने चले गए। सुबह लौटकर आए देखा तो मेनगेट का ताला टूटा हुआ था।

 अंदर जाकर देखा तो सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था। अलमारी का लॉक टूटा था और अलमारी के अंदर रखे 5 लाख रुपये और गहने गायब थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें