घटना रात तकरीबन 9 बजे की है। आबकारी विभाग की टीम हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। शराब के ठेके पर आबकारी निरीक्षक सुमन सिसाैदिया ने जांच की। वहीं दो सिपाही ठेके के पास स्थित पकाैड़े की दुकान पर शराब पी रहे युवकों के पास पहुंचे। उन्होंने शराब पीने से मना किया।
आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। रोकने पर गाली-गलाैज के बाद मारपीट की। इसमें सिपाही रामकमल की आंख में चोट लगी है। उनकी वर्दी भी फट गई। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि सिपाही अमित ने दुकान मालिक और 10-15 अज्ञात के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है।