भोगांव गिहार कॉलोनी में दबिश देने पहुंची पुलिस
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। भोगांव में आबकारी विभाग की टीम ने शनिवार को कस्बा स्थित गिहार कॉलोनी में दबिश दी। पुलिस को वहां कोई धंधेबाज तो नहीं मिला लेकिन बरामद करीब एक हजार लहन को फैलाकर नष्ट कर दिया गया। बरामद कच्ची शराब को जब्त करने के साथ ही मुकदमा दर्ज कराया गया।
अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को आबकारी विभाग की टीम ने कस्बा स्थित छोटी और बड़ी गिहार कालोनी में पुलिस बल के साथ दबिश दी। टीम ने कालोनी में बने घरों की सघनता के साथ तलाशी ली तो करीब 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई जिसे जब्त कर लिया गया।
वहीं घर के अंदर व आसपास जमीन में छिपाकर रखे गए करीब 1200 लीटर लहन को निकालने के बाद टीम द्वारा फैलाकर नष्ट किया गया। आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई में खुद सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह व थाने का फोर्स भी मौजूद रहा। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।