डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दो मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी और 25 अप्रैल तक चलेंगी। तीन पाली में परीक्षाएं होंगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 03:00 बजे से 06:00 बजे तक होगी।
पहले दिन बीएससी के तीनों वर्षों के परीक्षार्थियों की अलग-अलग पाली में सीड टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस प्रथम प्रश्नपत्र के साथ बीए और बीकॉम के तीनों वर्षों के छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं हैं।