फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरः बेटी के हाथ पीले करने के लिए श्रमिकों को मिलेंगे 75 हजार रुपये

Wed, 22 Jan 2020 01:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
श्रमिकों को अपनी बेटियों की शादी के खर्च की चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। श्रम विभाग उनकी बेटियों के हाथ पीले कराएगा। इसके लिए 75 हजार रुपये नगद दिए जाएंगे, मंडप का खर्च विभाग उठाएगा। श्रम विभाग का सामूहिक विवाह कार्यक्रम 18 फरवरी को होगा। स्थान अभी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
श्रम विभाग की सामूहिक विवाह योजना के लिए अभी तक मंडल भर से 343 श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है। इसमें आगरा से 247 श्रमिक हैं। इनके खाते में पहली किस्त पर 65 हजार रुपये दिए जाएंगे। विवाह से कुछ दिन पहले 10 हजार रुपये दूल्हा और दुल्हन की पोशाक के लिए दिए जाएंगे।

मंडप और अन्य व्यवस्थाएं विभाग की ओर से की जाएंगी। श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए उप श्रमायुक्त कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं। उप श्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिकों को बेटियों के विवाह के लिए धनराशि की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। श्रम विभाग करीब 75 हजार रुपये की मदद दे रहा है, पंजीकरण कर इसका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के लाभ को यह है जरूरी  
- श्रमिक का पंजीकरण एक साल पुराना हो
- श्रमिका का आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या
- कन्या और वर का आयु संबंधी प्रमाण पत्र
- कन्या पक्ष का परिवार रजिस्टर की नकल
- श्रमिक का सामूहिक विवाह योजना के लिए सहमति पत्र 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें