फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रोफेसर के खिलाफ मिले साक्ष्य, गिरफ्तारी के लिए दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शोध छात्रा के शारीरिक शोषण के मामले में फंसे आरोपी प्रोफेसर गाैतम जैसवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुलिस की जांच में साक्ष्य मिल गए हैं। पुलिस को होटलों से डाटा मिल गया है। वहीं मोबाइल की चैट भी अहम साक्ष्य हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लग गई है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित इंस्टीट्यूट आफ बेसिक साइंस से रसायन विज्ञान विभाग में शोध कर रही है। उन्होंने आईबीएस के रसायन विज्ञान विभाग के प्रोफेसर गाैतम जैसवार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मुकदमे में लिखा कि आरोपी गाइड है। शादीशुदा प्रोफेसर जैसवार ने बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर उसे फंसा लिया। उसे बहाने से खजुराहो ले जाकर तीन दिन तक होटल में शारीरिक शोषण किया। बरसाना भी ले गया। पुलिस मामले की जांच में लगी है। आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कराए थे। इनका अवलोकन किया। पीड़िता ने एफआईआर का समर्थन किया है। वहीं होटलों से भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। इनमें आरोपी के पीड़िता के साथ होटल में रुकने की पुष्टि हो गई। वहीं इलेक्ट्राॅनिक साक्ष्य भी मिल गए हैं। इस आधार पर पुलिस आरोपी प्रोफेसर की गिरफ्तारी में लग गई। मगर वो घर से कहीं और चला गया है। इस पर एक टीम तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें