फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से हुए जलभराव एवं दलदल न रोकी बटेश्वर लोक मेले की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। लगातार 36 घंटे हुई बारिश बुधवार को थम गई, लेकिन दिनभर बदली छाई रही। बारिश से बटेश्वर में हुए जलभराव एवं दलदल से लोक मेले की तैयारियों को ग्रहण लगा दिया। सदर बाजार में दुकानें लगाने के लिए दुकानदार दिनभर अपने तंबू के सामान के सूखने का इंतजार करते रहे। लोक मेला का बाजार आबाद होने में 1-2 दिन का समय और लग सकता है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि तंबू ही नहीं, दुकान में बिक्री के लिए लाया गया सामान भी भीग गया है। मेला बाजार में जलभराव और दलदल से फिसलन के हालात बने हुए हैं। जिला पंचायत के सांस्कृतिक मंच क्षेत्र भी बारिश के जलभराव से प्रभावित हुआ है। मेले के प्रवेश द्वार पर भरा पानी की निकासी नहीं हो पाई है। जिससे मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालु और दुकानदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश का पानी संतों के अखाड़ों में भर गया था। जिसकी निकासी में बुधवार को दिन भर संत जुटे रहे। कीचड़ की सफाई के बाद तंबू में व्यवस्थाएं कुछ हद तक पटरी पर लौटी हैं। सामान्य हालात के लिए सबको धूप निकलने का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें