आगरा। लोहामंडी के अग्रसेन भवन में श्रीमद़भागवत कथा में नृत्य करतीं महिलाएं। अमर उजाला
आगरा। श्रीमद्भागवत सप्ताह में सोमवार को रुक्मिणी विवाह का प्रसंग था। इसमें श्रद्धालु खुशियों से सराबोर रहे। भक्त जमकर झूमे और भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की एक दूसरे को बधाइयां दीं। भागवताचार्य नीरज नयन महाराज ने कहा कि प्रभु की प्रत्येक लीला रास है। यही रास हमारे जीवन को संचालित कर रहा है।
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में माधवी अग्र महिला मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह कोरोना काल के दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए समर्पित है। कथा में कृष्ण-रुक्मिणी की आकर्षक झांकी बनाई गई। इनके दर्शन करने भक्तजन भाव विभोर हो गए। यजमान अखिलेश व हिमानी अग्रवाल ने पूजन किया। आरती करने वालों में बीडी अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, वैचारिक जागरण मिशन ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रतिभा जिंदल, राकेश गर्ग, डीसी बंसल, आदर्श नंदन गुप्त, सतीश चंद बंसल, प्रीति आदि मौजूद रहे।