टूंडला में कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाते सपाई
- फोटो : TUNDLA
टूंडला। बृहस्पतिवार को समाजवादी पार्टी द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर की सादगी की मिशाल आज भी दी जाती है। वह दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे परंतु खुद का ठीक सा घर भी नहीं बनवा पाए।
सपा के प्रदेश सचिव अलकेश सविता और नगर अध्यक्ष मोहम्मद फहीम ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। जब वह पहली बार विधायक बनकर आस्ट्रेलिया जाने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ गए तो उनका कोट फटा था, परंतु वह फटा कोट पहनकर ही गए। यह उनकी सादगी थी।
दो बार मुख्यमंत्री रहते भी उनके पास अपना खुद का ठीक सा घर तक नहीं था और न ही उनके पास अपनी कार थी। अशोक यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, अजब सिंह यादव, अभिषेक यादव, भोले शंकर निषाद, कल्लू खां, ओम प्रकाश दिवाकर, अविनाश दिवाकर, अनिल यादव मौजूद रहे।