एत्मादपुर-बरहन मार्ग में हुए गड्डो को लेकर अधिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए विधायक
- फोटो : Samvad
एत्मादपुर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में तीन साल पूर्व बनी एत्मादपुर-बरहन सड़क गड्ढों में बदल चुकी है। बुधवार को विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत के निर्देश दिए।
10 किमी लंबा यह सड़क मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से रोज दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा रहे है। एत्मादपुर से बरहन तक 10.65 किमी लंबी सड़क 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई थी। शर्त के अनुसार इस मार्ग का अनुरक्षण 22 अक्टूबर 2027 तक ठेकेदार के जिम्मे है, लेकिन सड़क उससे पहले ही बिखरने लगी थी। नाराज विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बुधवार को पीएमजीएसवाई के एक्स ईएन दिनेश सिंह और जेई महेश चंद्र के साथ सड़क का निरीक्षण किया तथा दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर खराब निर्माण कार्य की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।