फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसानों की शिकायत पर खेरागढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन

विज्ञापन
खेरागढ़,फोटोकिसानों की शिकायत पर खेरागढ़ पहुंचे राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन, एसडीएम से की मुल - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खेरागढ़। खेरागढ़ मंडी समिति में किसानों के साथ हो रही लापरवाही और दुर्व्यवहार की शिकायतों को लेकर राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन बुधवार शाम को मंडी परिसर पहुंचे। किसानों ने विपणन अधिकारी विकास जयंत एवं उसके सहयोगियों पर अनियमितताओं, अभद्रता, भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अपनी समस्याएं सांसद के समक्ष पीड़ा सुनाई। इसके बाद वे किसानों के साथ तहसील पहुंचे, जहां उन्होंने जिला अधिकारी ऋषि राव से मुलाकात कर मंडी में व्याप्त अव्यवस्थाओं और किसानों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम ऋषि राव ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों की जांच कराई जाएगी। इस दौरान सोनू त्यागी, धर्मेंद्र यादव उर्फ गुल्लू, शिशुपाल सिंह, लाला अस्थाना, हाकिम सिंह, आशिक अली, रहीसुद्दीन, मोना अस्थाना, भारतेंद्र सिंह, राजेश अग्रवाल, दलेल सिंह, सलीम खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें