उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) की सहायक प्रोफेसर परीक्षा परिणाम में एटा की वंदना चौहान ने टॉप-10 में स्थान हासिल किया है। शनिवार की जारी हुए परीक्षा परिणाम में भौतिक विज्ञान के कुल 96 पदों में वंदना आठवें स्थान पर रही हैं। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का मौहाल है।
शहर के कमला नगर में रहने वाली वंदना राजेश चौहान की पत्नी हैं। उनकी शादी 2004 में हुई थी। वंदना के पिता बिजेंद्र पाल सिंह एटा के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वंदना वर्तमान में एटा के असीसी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षिका हैं। अब प्रदेश के किसी अशासकीय महाविद्यालय में उनको सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति मिलेगी।
जोधपुर में की है पीएचडी
वंदना चौहान ने हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा से की है। बीएससी एटा के जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से किया है। इसके बाद उन्होंने कासगंज के गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज से भौतिक विज्ञान में एमएससी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। वंदना ने पीएचडी जोधपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से की है।
वंदना ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया है। उनकी सफलता पर रविंद्र सिंह चौहान, बिजेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, नरेंद्र सिंह चौहान, अमित चौहान, राकेश भदौरिया, शांतनु चौहान, पुनीत चौहान, कृष्णा चौहान, संजय यादव ने हर्ष जताया है।