करीब 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव हुए पास
नगर पालिका की बजट बोर्ड बैठक में करीब 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। नगर पालिका परिषद के 22 निर्वाचित सभासद और दो मनोनीत सभासद निशा चौहान और आमोद दुबे ने प्रस्तावों पर रजामंदी जताई।
नगर पालिका परिषद की वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट बोर्ड बैठक में करीब 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
- मीरा गांधी, अध्यक्ष, नगर पालिका
पालिका की बजट बोर्ड बैठक के दौरान मेरा स्वास्थ्य अचानक से खराब हो गया, जिसकी वजह से मैं अवकाश लेकर उपचार के लिए चला गया था। बैठक में नीतिगत और वित्तीय निर्णय स्थायी अधिशासी अधिकारी द्वारा लिए जा सकते हैं। कार्यपालक अधिकारी को मनोनीत करने का अधिकार पालिकाध्यक्ष को नहीं हैं।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
यूपी: जेलों से हटे होमगार्ड, आगरा मंडल से दो सौ हुए कार्य मुक्त, नए बंदी रक्षकों की तैनाती