फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उद्यमियों ने नुनिहाई क्षेत्र में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया विरोध

विज्ञापन
नूनिहाई में प्रदर्शन के उद्यमियों के फोटो
विज्ञापन
आगरा। नुनिहाई-प्रकाश नगर के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर का सोमवार को नुनिहाई इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों ने विरोध किया। उद्यमियों ने एकत्रित होकर प्रतिष्ठानों के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र में प्रदर्शन कर संयुक्त आयुक्त को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

उद्यमियों का तर्क है कि फ्लाईओवर बनने से फैक्टरियों में उत्पादन प्रभावित होगा। फैक्टरी ओनर्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. बब्बू साहनी का कहना कि इंडस्ट्रियल एरिया के बीच फ्लाईओवर के पिलर और एप्रोच रोड बनने से फैक्टरियों के मुख्य मार्ग बंद होने की आशंका है।
यहां 200 से अधिक फैक्टरियां हैं। इससे कच्चा माल लाने और तैयार उत्पाद भेजने में भारी दिक्कतें आएंगी। कई यूनिटों का उत्पादन रुक सकता है। उद्यमियों को मजबूर होकर फैक्टरियां बंद करनी पड़ सकती हैं। इनमें कार्य करने वाले करीब 10 हजार मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट आ जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष किशोर खन्ना का कहना है कि 29 सितंबर को इस फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी देते हुए निर्माण की जिम्मेदारी सेतु निगम को सौंपी है। इसका बजट 105 करोड़ रुपये है। रेलवे, सेतु निगम और अन्य विभाग मिलकर डीपीआर तैयार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए किसानों को लगभग 8 करोड़ रुपये का मुआवजा भी तय किया गया है। फ्लाईओवर के लिए इंडस्ट्रियल एरिया को छोड़कर किसी अन्य रूट से गुजारा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें