फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: परिजन के हंगामा करने पर दर्ज हुई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा फ्लाईओवर पर हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। परिजन के हंगामा करने के बाद यह किया गया।
विज्ञापन

जूता कारीगर प्रेम कुमार (21) की बाइक में रविवार को कार ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद 200 मीटर तक घसीटे जाने से उनकी मौत हो गई थी। प्रेम कुमार दोस्तों के साथ फिरोजाबाद से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि प्रेम बाइक समेत कार के नीचे फंस गए थे।
हादसे के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध कार के चालक को पकड़ कर पूछताछ की थी, लेकिन सिफारिश पर उसे छोड़ दिया। इस पर परिजन नाराज हो गए। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे परिजन ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करने में टालमटोल कर रही थी। हंगामे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष रोहित कुमार का कहना है कि परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें