फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर परिवार के लोगों को पीटा

Sun, 03 Dec 2023 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर परिवार के लोगों को पीटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव बुढ़ौली में शनिवार की शाम आरोपियों ने एक परिवार के लाेगों को घर में घुस कर पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राम गोपाल की ओर से तहरीर दी गई। पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को वह परिजन के साथ घर पर था। तभी गांव निवासी रामधनी, मोहित, वेदराम और सुघर सिंह ने दरवाजे पर आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब पत्नी ने इसका विरोध किया तो आरोपी घर में घुस आए। आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन कर बचाने के लिए आई पत्नी राधा देवी, पुत्रवधू पिंकी की भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग निकले। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने घायल परिजन का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें