फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जासमई ब्लॉक बनवाने की उठने लगी मांग

Sun, 03 Dec 2023 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जासमई ब्लॉक बनवाने की उठने लगी मांग
विज्ञापन

- पिछली भाजपा सरकार में पास हुआ था प्रस्ताव



संवाद न्यूज एजेंसी

कुसमरा। प्रस्तावित जासमई ब्लॉक मुख्यालय बनवाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अगर जासमई ब्लॉक का मुख्यालय अहिमलपुर तेजगंज के बीच खाली पड़ी जासमई ग्राम पंचायत की 15 बीघा जमीन पर बना दिया जाए तो क्षेत्र के लोगों को 15 किलोमीटर दूर बेवर नहीं जाना पड़ेगा।

पिछली प्रदेश सरकार में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने शासन से जासमई ब्लॉक बनवाने का प्रस्ताव पास कराया था। शासन से मांगे गए प्रस्ताव में जिलाधिकारी ने नए ब्लॉक के प्रस्ताव में बेवर ब्लॉक के गांव अहंकारीपुर, अहिमलपुर, बरा, बहरामऊ, चिरावर, दौदापुर, दिवरनिया, गढिय़ा छिनकौरा, हरजापुर, हिदूपुर, जखा, जनौरा, जासमई, जोत, मधुकरपुर, मधुपुरी, महेशपुर कूड़ी, मुड़ई, नगला पांडेय, नगला सुदामा, नगथरी, नवीगंज, नुनारी, पदमनेर, पटना टिलुआ, श्यामपुर भटपुरा, तिलियानी, टोडरपुर को शामिल किया गया था।
विज्ञापन


किशनी ब्लॉक के गांव अलीपुर केशोपुर, अर्जुनपुर, बरिहा, भदेही, बुढौली, ढकरोई, गोपालपुर कैथोली, गुलरियापुर, हिरौली, नगथरा, रंगपुर, ऊंचा इस्लामाबाद, इंदरपुर सुजानपुर, जबापुर, किठाह, मदनापुर गपचरिया को शामिल किया गया था। प्रस्ताव जाने के बाद क्षेत्रीय लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही ब्लाक का मुख्यालय भी बन जाएगा। लेकिन आज तक मुख्यालय नहीं बन सका। क्षेत्र के प्रधान नितिन पाण्डेय, राजेंद्र बाथम, दिनेश चौहान, प्रवीण यादव, रजनेश यादव, राजू प्रधान, उदित यादव, शिवम यादव, मनोज अग्निहोत्री ने जासमई ब्लॉक शीघ्र ही बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन




नए ब्लॉक में होगी 1.15 लाख की आबादी

बेवर और किशनी ब्लॉक के गांवों को जोड़कर बनाए जाने वाले जासमई ब्लॉक का मुख्यालय जासमई में बनाने का भी प्रस्ताव है। प्रस्तावित ब्लॉक की आबादी भी 1.15 लाख होगी। ऐसा होने से बेवर ब्लॉक में बाकी 59 ग्राम पंचायतों की आबादी 1.34 लाख और किशनी में बाकी 46 ग्राम पंचायतों की आबादी 1.56 लाख रह जाएगी। अभी बेवर में 87 ग्राम पंचायतें हैं। जिनकी आबादी करीब 2.11 लाख है। किशनी की 62 ग्राम पंचायतों की आबादी 1.94 लाख है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें