फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इंजीनियरिंग की जिस छात्रा से हुआ था रेप, रोड पर विक्षिप्तों की तरह घूमती मिली...हालत देख पुलिस भी हैरान

Sun, 25 Aug 2024 03:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में इंजीनियरिंग की जिस छात्रा ने चलती कार में दुष्कर्म का आरोप अपने सीनियर पर लगाया था, वो बदहवास हालत में सड़क पर घूमती मिली। पुलिस ने उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराया है। 
 
विज्ञापन
युवती का सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदारी इलाके में बदहवास हालत में घूमती मिली दुष्कर्म पीड़ित युवती। पुलिस ने पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में पता चला कि युवती लखनऊ की रहने वाली है। खंदारी स्थित शिक्षण संस्थान में पढ़ती है। पिछले दिनों उसने एक युवक के खिलाफ थाना सिकंदरा में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


युवक जम्मू  के कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। आरोप था कि उसने कार में बैठाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। पुलिस मामले में साक्ष्य संकलन कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की मानसिक रूप से स्थिति ठीक नहीं थी।। उससे जानकारी जुटाई जा रही है। घरवालों को भी बुलाया जा रहा है। युवती को मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें