फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: फिरोजाबाद आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, जानें क्या कहा...

Sun, 25 Aug 2024 03:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

भाजपा ने संगठन के सदस्यता अभियान को लेकर रणनीति बनाई। यहां आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि संगठन को किस तरह मजूबत करना है। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान के तहत सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। इसके लिए पार्टी के प्रत्येक जिम्मेदार कार्यकर्ता पदाधिकारी को जुटना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें जिलाध्यक्ष ही प्रदेश अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनते हैं। 
विज्ञापन




उन्होंने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, रमापति राम त्रिपाठी के साथ (स्वयं) के नाम का भी जिक्र किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शनिवार को फिरोजाबाद क्लब में आयोजित महानगर के कार्यकर्ताओं के सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सदस्यता अभियान को एक सप्ताह का समय निकालें। प्रतिदिन 30 से 40 घरों में संपर्क करें तो एक कार्यकर्ता एक सप्ताह में 280 लोगों को जोड़ने का काम करेगा। सशक्त भाजपा, समृद्ध उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए प्रदेश स्तर से लेकर जिला, मंडल स्तर से बूथ स्तर तक विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रजबहादुर भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य ने एक सितंबर से शुरू होने वाले सदस्यता अभियान के बारे में काफी विस्तार से जानकारी दी। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं संचालन केशव देव फौजी एवं अवधेश पाठक ने किया। इस दौरान महापौर कामिनी राठौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, ठा. विश्वदीप सिंह, नानक चंद्र अग्रवाल, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. एसपी लहरी, सुनील टंडन, शिवमोहन श्रोतीय, राजेंद्र बोहरे, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, डॉ. रामकैलाश यादव, सुनील शर्मा, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, आनंद अग्रवाल आदि मौजूद थे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें