फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रोजगार मेले में 99 युवाओं को दिया गया रोजगार

Mon, 25 Nov 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में 99 युवाओं को दिया गया रोजगार
विज्ञापन

- साक्षात्कार के लिए जिला सेवा योजन कार्यालय पहुंचे 175 युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिला सेवायोजन कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से 175 युवाओं में से 99 का रोजगार के लिए चयन किया गया। सभी को 28 नवंबर को चयनितों को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला सेवा योजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला सेवा योजन कार्यालय पर हीरोमोटोकॉर्प नीमराना अलवर राजस्थान की कंपनी की ओर से रोजगार मेले का आयोजन होगा। रोजगार मेले में 175 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया। साक्षात्कार के माध्यम से 99 बेरोजगारों का रोजगार के लिए चयन किया गया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि सरकार के प्रयास से जिले में लगातार रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयनितों को 28 नवंबर को संबंधित कंपनी में कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्लेसमेंट प्रभारी पवन मालिक, परवीन शर्मा, रवीश मिश्रा, हृदेश सक्सेना, अंकित श्रीवास्तव, बृजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें