फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताजमहल के आसपास नहीं हुई सफाई,  सैलरी न मिलने पर कर्मचारियों ने किया हड़ताल के ऐलान

Sat, 23 Jul 2022 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इस महीने भी 15 तारीख को सैलरी मिलनी चाहिए थी। मगर, अब तक सैलरी नहीं मिली है। सैलरी न मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया। कर्मचारियों ने शनिवार सुबह हड़ताल कर दी। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल के आसपास के इलाके में सफाई व्यवस्था संभालने वाली प्राइवेट कंपनी के कर्मचारियों ने सैलरी न मिलने पर हड़ताल का ऐलान कर दिया है। करीब 150 कर्मचारी एक साथ काम पर नहीं आए, तो शनिवार को ताजगंज क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें सैलरी नहीं मिल जाती, वो हड़ताल पर ही रहेंगे। 

विज्ञापन


ताजगंज में सफाई व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों ने शनिवार सुबह हड़ताल कर दी। एकत्रित हुए ये कर्मचारी पुरानी मंडी चौराहे पर पहुंच गए, जहां धरना शुरू कर दिया। जानकारी मिलते ही नगर निगम और कंपनी के अधिकारी भी मौके पर आ गए। कर्मचारियों से बात करके  हड़ताल रुकवाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत ताजमहल के आंगन कहे जाने वाले ताजगंज में सफाई व्यवस्था के लिए दिल्ली की प्राइवेट कंपनी लायंस सर्विस लिमिटेड और नगर निगम का एग्रीमेंट है। इस कंपनी के कर्मचारी ताजगंज क्षेत्र की सफाई व्यवस्था संभालते हैं। इन कर्मचारियों ने जब हड़ताल का ऐलान किया तो सफाई व्यवस्था ठप हो गई। कर्मचारी ने बताया कि वे हर मौसम में काम करते हैं, इसके बाद भी समय पर सैलरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों की मानें तो  दो से तीन महीने बाद सैलरी दी जाती है। इसके बाद भी भुगतान पूरे नहीं किया जाता है। इस महीने भी 15 तारीख को सैलरी मिलनी चाहिए थी। मगर, अब तक सैलरी नहीं मिली है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें